September 2, 2015

आज भागलपुर में मोदी जी.................

आज भागलपुर में मोदी जी की रैली में भारी जन-सैलाब देखने को मिला, इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि बिहार की जनता बिहार सरकार से कितनी परेशान है,सबको मोदी जी पर विश्वास है, ये विश्वास ही तो है जो लोग मोदी जी को सुनने 250-300 कि.मी. दूर से आये थे...... 
रैली स्थल पर जाने से पहले आज की रैली के संयोजक माननीय शहनवाज हुसैन जी व केन्द्रीय मंत्री माननीय रामबिलास पासवान जी के साथ कुछ पल.......

August 19, 2015

केन्द्रीय मंत्री माननीय राधा मोहन जी के

केन्द्रीय मंत्री माननीय राधा मोहन जी के नेतृत्व में दल सिंह सराय से केन्द्रीय मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी ने परिवर्तन यात्रा को रवाना किया.......
इस दौरान राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाह व रामकृपाल यादव भी उपस्थित रहे. 
बिहार में चुनाव का बिगुल बज चुका, बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है, भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाना चाहती है.

बिहार बढेगा, देश बढेगा....

परिवर्तन रैली पटेल मैदान सहरसा बिहार में माननीय मोदी जी की रैली के दौरान.......
जनता का मोदी जी प्रति प्यार और विश्वास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारी बारिश में भी लाखों लोगों ने रैली में भाग लिया की, मोदी जी ने बिहार के लिए एक लाख 25 हजार करोड़ का पैकेज स्वीकृत किया, परिवर्तन रैली से बिहार में परिवर्तन का शुभारंभ हो चुका है
बिहार बढेगा, देश बढेगा.

August 8, 2015

बिहार के जिला समस्तीपुर में जिला

बिहार के जिला समस्तीपुर में जिला पदाधिकारीयों की बैठक ली, यह बैठक 12 अगस्त से बिहार में होने वाली परिवर्तन यात्रा के संदर्भ थी, जिसका आगाज माननीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी और माननीय सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी करेंगे.

July 31, 2015

कांग्रेस सरकार की अनियमिताओं के खिलाफ .......


कांग्रेस सरकार की अनियमिताओं के खिलाफ पी. डब्लू.डी.बैजरो में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया, अधिशासी अभियंता को 24 सुत्रीय माँग सौंपा, पी.डब्लु.डी.बैजरो को 90 दिन का समय दिया है, अगर हमारी मांगे पुरी नही हुई तो विशाल धरना प्रदर्शन,तालाबंदी व घेराबंदी की जायेगी.

July 21, 2015

25 जुलाई को मोदी जी की मुजफ्फरपुर .....

25 जुलाई को मोदी जी की मुजफ्फरपुर में होने वाली रैली के सन्दर्भ में विधायको, जिलाअध्यकक्षो एवम् कार्यकर्ताओ की बैठक ली, इस दौरान माननीय कृषि मंत्री भारत सरकार व मुजफ्फरपुर रैली के संयोजक राधा मोहन सिंह जी, दरभंगा के संसाद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कीर्ति आजाद जी और अनुसुचित जन जाति के उपाध्यक्ष व गोपाल गंज के सांसद जनक राम जी शामिल रहे...