June 29, 2016

धनी राम बहादुर राय जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ..

आज महान व्यक्तिव के धनी राम बहादुर राय जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, राम बहादुर राय हिंदी के प्रसिद्ध पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष हैं। राय दिल्ली से प्रकाशित हिंदी पाक्षिक प्रथम प्रवक्ता के संपादक हैं। वे जनसत्ता समाचार पत्र के संपादक भी रह चुके हैं।
‪#‎जेपी‬ आंदोलन के ‪#‎संस्थापक‬ ‪#‎संगठनकर्ता‬ राम बहादुर राय ने सत्ता के गलियारों में चक्कर लगाने से साफ इनकार कर दिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सहयोगी रह चुके श्री राय ने बिहार में 1974 के छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी थी। वे जेपी आंदोलन के ग्यारह सदस्यीय स्थायी समिति से सदस्य थे। राय पहले व्यक्ति थे, राय 1974 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन सचिव थे। श्री राय ने ही हवाला घोटाला को सुर्खियों में लाया था।

June 21, 2016

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाइयां,

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाइयां, आदरणीय मोदी जी ही विश्व के ऐसे महा नायक हें जिन्होंने योग को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर ख्याति दिलाई, आप सभी से अनुरोध है कि जहाँ जहाँ योग कार्यक्रम चल रहे हें उन योग कार्यक्रमों में शामिल हो एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करे।

May 25, 2016

धन्य है उत्तराखंड रामगढ(नैनीताल) के किसानों को

धन्य है उत्तराखंड रामगढ(नैनीताल) के किसानों को, जिन्होने अपनी मेहनत के दम पर पहाड़ के किसानों के लिए एक नई मिशाल कायम की है, बागवानी के क्षेत्र मे काम कर नैनीताल को एक नई पहचान दिलाई है, आडू, खुमानी, बदाम की अलग-अलग उत्तम प्रकार की किस्मे उगाते है ,और लाखों का फल विदेशों में निर्यात करते है. काफी हद तक इस इलाके में पलायन पर भी नियंत्रण हुआ है, जब नैनीताल जैसे पहाड़ी इलाके में रहकर मेहनत से ये लोग लाखों का करोबार कर सकते है तो ,अगर इसी प्रकार से उत्तराखंड मे बागवानी के क्षेत्र में ध्यान दिया जाये तो पलायन को रोका जा सकता है....

May 21, 2016

आज बुंगीधार में सबका प्रयास सोसायटी के सौजन्य से

आज बुंगीधार में सबका प्रयास सोसायटी के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका लाभ सभी लोगों को मिल रहा.
उपेंद्र पोखरियाल जी ,उदय मंमगाई राठी जी और समस्त टीम का दिल की गहराई से बहुत बहुत धन्यवाद. 
इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन समय समय पर आगे भी किया जायेगा ,जिससे हर नागरिक स्वस्थ रहे, खुश रहे....

April 25, 2016

वीरता दिवस‬ के अवसर पर ...

आज गढवाल भवन नई दिल्ली में ‪#‎वीरता_दिवस‬ के अवसर पर वीर चन्द्र सिंह गढवाली चौथान विकास मंच द्वारा भव्य श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया ,उत्तराखंड की माटी में जन्मे, ‪#‎राठ‬ का लाल,भारत माँ के वीर सपूत पेशावर कांड के महानायक‪#‎वीर_चंद्र_सिंह_गढ़वाली‬ तथा उनके साथियों को पेशावर कांड की वर्षगांठ पर शत् शत् नमन।।

माननीय कर्नल अजय कोठियाल जी का....

में माननीय कर्नल अजय कोठियाल जी का दिल की गहराईयों से धन्यवाद कहना चाहुंगा जो उन्होने मेरे एक आग्रह पर वीर चन्द्र सिंह गढवाली जी के वीरता दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भर्ती प्रशिक्षण कैंप का आयोजन बुंगीधार /पाबो में किया, इस कैंप में लगभग 300-400 युवाओं ने भाग लिया, पुरे प्रोसेस् के बाद सभी मापदंडो को ध्यान में रखते हुए लगभग 50 लड़कों का चयन हुआ, कर्नल साहब के पर्यवेक्षण में इन सभी लड़कों को भर्ती के लिए तैयार किया जायेगा,मुझे कर्नल साहब की मेहनत और भगवान पर पुरा विश्वास है कि ये सभी लड़के आने वाली भर्ती में चुने जायेंगे...
यह हमारा युवाओं के लिए छोटा सा प्रयास है, लेकिन बुंद-बुंद से घडा भरता है, एक दिन ऐसा आयेगा जब कोई भी युवा बेरोजगार नही रहेगा...

April 21, 2016

स्वर्गीय परम् आदरणीय पूर्व शिश्ना मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डा शिवान्नद नौटियाल...

स्वर्गीय परम् आदरणीय पूर्व शिश्ना मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डा शिवान्नद नौटियाल जी के घर पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, उनके परिवार जनों से मुलाकात की, सही मायने में अगर राठ को शिक्षा का आयना दिखाया है तो वो कोई और नही सिर्फ और सिर्फ नौटियाल जी थे, जिन्होने राठ के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये, लोगों ने भी किसी पार्टी विशेष को ना देखकर शिवान्नद जी के व्यक्तिव , राठ प्रेम के लिए उन्हे चुना, उन्होने राठ वासियों को शिखर पर पहुंचाने के लिए अनेकों काम किए, राठ कभी उनके विकास कार्यो को नहीं भुला सकता. 
लेकिन कांग्रेस ने उनके साथ क्या किया ये भी जनता अच्छी तरह जानती है, जब राठ को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी उन्हें मौका ही नही दिया.
यही है कांग्रेस की राजनीति झल, कपट, झूठ...
अबके जनता माफ नही करेगी