कल ग्वासा पुल स्थित एक होटल में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई, इस
बैठक में प्रदेश के सहकारिता व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
ने एलान किया कि वह चकराता को गोद लेकर उसका चहुंमुखी विकास करेंगे। डॉ धन
सिंह रावत ने चकराता महाविद्यालय को 35 लाख रुपए भी दिए हैं. उन्होंने
कहा कि सरकार का उद्देश्य पलायन रोकना और रोजगार उपलब्ध कराना है। शीघ्र
ही जौनसार-बावर में दस हजार लोगों को कृषि, डेयरी, लघु उद्योग, सहकारिता के
माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए हर ब्लॉक में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।
Teem Dhan Da
