Showing posts with label भरसार. Show all posts
Showing posts with label भरसार. Show all posts

March 18, 2015

आज का धरना प्रदेश सरकार की जन विरोधी नितियो के खिलाफ

आज का धरना प्रदेश सरकार की जन विरोधी नितियो के खिलाफ था,जिसमे महिलाओ का बडा महत्वपूर्ण योगदान रहा सभी को दिल से बहुत बहुत धन्यवाद. 
कांग्रेस सरकार का नारा है, कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ लेकिन कांग्रेस का यही हाथ अब आम आदमी की गर्दन पर पहुंच गया है, जिससे आम आदमी को खासा परेशानियों का सामना करना पड रहा है, अब समय आ चुका है इसे ऊखाड फेंकने की जरूरत है कयोंकि एक तरफ तो कांग्रेस प्रदेश को मैट्रो से जोडने की बात करती है, और दूसरी तरफ आम आदमी की छोटी -छोटी समस्याये हल करने मै नाकाम है, जैसे बिजली के बढे बिलों को कम ना करना, सडको के छुटे हुए आधे-अधुरे काम पुरा ना करना, अध्यापको और डाक्टरो की कमी को पुरा ना करना, आई. टी. आई. थैलीसैंण व बूंगीधार के भवनों का निर्माण और पीठसैंण मै वीर चन्द्र सिंह गढवाली जी के स्मारक के निर्माण के सन्दर्भ मै अब तक कोई कदम ना उठाना, युवाओ को रोजगार के लिए कोई प्रशिक्षण ना दिया जाना, परिवार रजिस्टर नकल के अधिकार पूर्व की भांति ना कर पाना,इन सभी माँगो का 20 सूत्रीय माँग पत्र एस. डी. एम. व तहसीलदार को सौंपा , हमें आश्वस्त किया गया हैं कि हमारी माँगे शीघ्र पुरी की जायेगी........
पुनः सहयोग के लिए सभी का बहुत बहुत धन्यवाद


March 17, 2015

प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये...

प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ चेतावनी धरना: श्रीनगर के शारदानाथ घाट के बाढ मै छतिग्रस्त हो जाने से सरकार द्वारा कोई उचित कार्रवाई नही की गई जिससे की वहाँ रहने वाले लोगो पर निरंतर खतरा बना रहता है, बरसात के समय लोगों को काफी मुश्किलो का सामना करना पडता है.

आज भरसार मै सैकड़ों की संख्या..

आज भरसार मै सैकड़ों की संख्या मे पहुँचकर क्षेत्र की जनता ने भरपूर सहयोग दिया, पुरा भरसार परिसर जनता के नारो से गुंज रहा था "हमारी मांगे पुरी करो-पुरी करो",अंततः वी.सी मैथ्यू प्रसाद जी को आना ही पडा और उन्होने हमेँ आश्वासन दिया है जो भी हमारी मांगेँ उनके अधिकार क्षेत्र मेँ आती हे वे उन्हेँ शीघ्र ही पूरा करेंगे और बाकी की मांगे वे प्रदेश सरकार के सामने रखेगे और पुरा करवायेगे....मैने भी वी. सी. साहब को सचेत कर दिया हैं,अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई पुरे प्रदेश मै आंदोलन होगा...........
हमारी मांगे इस प्रकार है:
1.स्थानीय लोगों को विश्वविधालय मै रोजगार के अवसर दिये जाये
2.वर्षो से संविदा पर काम कर रहै कर्मचारियो को नियमित किया जाये
3.सभी अधिकारी भरसार मै ही बैठे.
4.विश्वविधालय मै प्रवेश की काउंसलिंग भरसार मैं हो.
5.स्थानीय छात्रो को वानिकी एवम् औधोनिकी मै 20 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाये.