Showing posts with label श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत. Show all posts
Showing posts with label श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत. Show all posts

July 28, 2019

उत्तराखंड के पारंपरिक मांगल गीतों के साथ मसूरी में #HimalayanConclave का शुभारंभ..

उत्तराखंड के पारंपरिक मांगल गीतों के साथ मसूरी में #HimalayanConclave का शुभारंभ हुआ। प्रारंभिक सत्र में नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार द्वारा हिमालय क्षेत्र में जल संरक्षण,सतत विकास और पर्यटन के माध्यम से हिमालयी आजीविका में सुधार के पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
#परिचर्चा में माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने हिमालयी राज्यों के लिये अलग से मंत्रालय बनाने की मांग की।
#अरुणाचल के डिप्टी सीएम श्री चौउना मीन ने हिमालयी राज्यों को वन संपदा के बदले रियायत दिए जाने पर जोर दिया।
#हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने हिमालयी राज्यों की चुनौतियों से निपटने के लिये जॉइंट फ्रेमवर्क बनाने की वकालत की।
#मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह जी के प्रतिनिधि ने फारेस्ट कवर के बदले हिमालयी राज्यों को 15%वेटेज दिए जाने की मांग की।
#मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने हिमालयी क्षेत्र में घटते पारिस्थितिकी संतुलन और आजीविका की चुनौतियों पर ध्यान रेखांकित किया।।


July 26, 2019

गांधी मैदान में आयोजित कारगिल विजय दिवस पर ...

गांधी मैदान में आयोजित #कारगिल_विजय_दिवस पर देश पर कुर्बान हुए शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। 20 साल पहले कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 रणबांकुरों ने शाहदत दी थी। शहीदों के लिए हम जितना भी कर पाएं कम है।।



April 26, 2017

स्व0 हेमवती नंदन बहुगुणा की 98वीं....

स्व0 हेमवती नंदन बहुगुणा की 98वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव बुघाणी में उनकी स्मृति में बने संग्रहालय का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्व0 बहुगुणा जी के मुख्यमंत्री काल में बने पर्वतीय विकास मंत्रालय का जिक्र करते हुए कहा कि यह दूर दृष्टि का नतीजा था जो कि पहाड़ के विकास के लिए एक बड़ा कदम साबित हुआ। उन्होंने कहा कि स्व0 बहुगुणा आत्मसम्मान व स्वाभिमान के प्रतीक थे। जिन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक भविष्य को संवारा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने स्व0 बहुगुणा को श्रृद्धांजलि देतेे हुए उनके द्वारा किये गये विकास उन्नयन के कार्यों को आज भी स्वाभाविक रूप से अपनाये जाने पर जोर दिया। उन्होेने कहा कि उत्तराखंड सरकार लूटखसोट पर अंकुश लगाने के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के प्रति अग्रसर है। उन्होनें राज्य की प्रगति के लिए ठोस रणनीति के तहत कार्य करने की रणनीति पर जोर दिया। उन्होेंने कहा कि पर्यटन, उद्योग, आयुष, सुगंधित जड़ी बूटी, खनन समेत कई अनेक क्षेत्रों में राज्य को अपने संसाधन बढ़ाने होंगे।

April 5, 2017

मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार....

मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को रामनवमी के अवसर पर अपने आवस पर आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रावत जी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री डोभाल ने उत्तराखण्ड के विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की।
इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उत्तराखण्ड के राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री धन सिंह रावत जी उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव एस.रामास्वामी आदि उपस्थित थे।