April 11, 2015

श्रीनगर विधानसभा मै जन संपर्क ...

श्रीनगर विधानसभा मै जन संपर्क कार्यक्रम के दौरान अनेको गाँवो ग्वाड,खिर्सु ,मरखोला, कोल्ठा ,कठाखोली, जोगडी, सुरालगाँव, रामपुर, फरासु, स्वीत आदि का भ्रमण किया

March 30, 2015

नवरात्रो के दौरान नैनीताल मै नैना देवी के दर्शनो

नवरात्रो के दौरान नैनीताल मै नैना देवी के दर्शनो का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मैने प्रदेश की सुख समृद्धि और हमारा प्रदेश दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करे ऐसी माता से कामना की,साथ ही भीमताल और नौकुचिया ताल के मनोहर दृश्यो को देख कर मंत्र मुग्ध हो गया


March 27, 2015

राठ मै सदस्यता अभियान के दौरान

राठ मै सदस्यता अभियान के दौरान कुंडिल, जागरी, क्ठयुड,रिखोली,कुचोली,कुठ,मिजगाँव,धुलैत,रिस्ती आदि गाँवो मै भ्रमण किया, सैकड़ों लोगों ने सदस्यता अभियान मै हिस्सा लिया..........

घर- घर जाकर सदस्यता अभियान किया,

घर- घर जाकर सदस्यता अभियान किया, ढाईज्युली के सबसे बडे गांव नौडी में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ,इसके अलावा हम अनेक गांवों सौंठ, बनाणी, बडैत, नौगाँव आदि जगह गये.
इस संपूर्ण सदस्यता अभियान मेँ सभी लोगों का ढेर सारा प्यार ओर सहयोग मिला ,मेने अपनी विधानसभा मेँ सभी लोगों के साथ मिलकर हजारों सदस्य बनाए.
सदस्यता अभियान अपने अंतिम पड़ाव की तरफ हैं , इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद..

March 18, 2015

आज का धरना प्रदेश सरकार की जन विरोधी नितियो के खिलाफ

आज का धरना प्रदेश सरकार की जन विरोधी नितियो के खिलाफ था,जिसमे महिलाओ का बडा महत्वपूर्ण योगदान रहा सभी को दिल से बहुत बहुत धन्यवाद. 
कांग्रेस सरकार का नारा है, कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ लेकिन कांग्रेस का यही हाथ अब आम आदमी की गर्दन पर पहुंच गया है, जिससे आम आदमी को खासा परेशानियों का सामना करना पड रहा है, अब समय आ चुका है इसे ऊखाड फेंकने की जरूरत है कयोंकि एक तरफ तो कांग्रेस प्रदेश को मैट्रो से जोडने की बात करती है, और दूसरी तरफ आम आदमी की छोटी -छोटी समस्याये हल करने मै नाकाम है, जैसे बिजली के बढे बिलों को कम ना करना, सडको के छुटे हुए आधे-अधुरे काम पुरा ना करना, अध्यापको और डाक्टरो की कमी को पुरा ना करना, आई. टी. आई. थैलीसैंण व बूंगीधार के भवनों का निर्माण और पीठसैंण मै वीर चन्द्र सिंह गढवाली जी के स्मारक के निर्माण के सन्दर्भ मै अब तक कोई कदम ना उठाना, युवाओ को रोजगार के लिए कोई प्रशिक्षण ना दिया जाना, परिवार रजिस्टर नकल के अधिकार पूर्व की भांति ना कर पाना,इन सभी माँगो का 20 सूत्रीय माँग पत्र एस. डी. एम. व तहसीलदार को सौंपा , हमें आश्वस्त किया गया हैं कि हमारी माँगे शीघ्र पुरी की जायेगी........
पुनः सहयोग के लिए सभी का बहुत बहुत धन्यवाद


March 17, 2015

प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये...

प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ चेतावनी धरना: श्रीनगर के शारदानाथ घाट के बाढ मै छतिग्रस्त हो जाने से सरकार द्वारा कोई उचित कार्रवाई नही की गई जिससे की वहाँ रहने वाले लोगो पर निरंतर खतरा बना रहता है, बरसात के समय लोगों को काफी मुश्किलो का सामना करना पडता है.