November 5, 2016

आज भाजयुमो थलीसैंण द्वारा ब्लॉक मुख्यालय थलीसैंण

आज भाजयुमो थलीसैंण द्वारा ब्लॉक मुख्यालय थलीसैंण में कांग्रेस के भ्रष्टाचार एवं विकास कार्यो में अनियमितताओं,विधायक निधि एवम् विवेकाधीन कोष में भारी भ्रष्टाचार, राज्य वित्त एवम केन्द्रीय वित्त मे भारी घोटालाें के खिलाफ धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। विकास कार्यो में हुए भारी भ्रष्टाचार की जाँच के लिए एस.डी.एम. थलीसैंण को ज्ञापन दिया गया और उनकी ओर से 15 दिन के अंदर इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही एवं जाँच का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवा मोर्चा, भाजपा के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का तहेदिल से कोटि - कोटि धन्यवाद एवं आभार।



October 27, 2016

26/10 को डा0 धनसिह के सौजन्य से सौयॅ ऊजाॅ स्टेट लाइट..

26/10 को डा0 धनसिह के सौजन्य से सौयॅ ऊजाॅ स्टेट लाइट का क्षेत्र के अन्धकारमय को रोशनी मे तबदील का लिया संकल्प ।हर गाँव के सावॅजनिक स्थल पर भाई धनसिह रावत ने दी क्षेत्रवासियो को दिया दीपावली का उपहार।176 बूथ के पदाधिकारीयो ने लिया भाग।सबने लिया संकल्प।करो बूथ मुठ्ठी में ।।कांग्रेस को भेजो छुट्टीमें ।।




October 24, 2016

हरिद्वार में दिव्य सेवा प्रेम मिशन द्वारा उत्तराखंड...

हरिद्वार में दिव्य सेवा प्रेम मिशन द्वारा उत्तराखंड के सबसे बडे 100 फीट राष्ट्रीय तिरंगा झंडे का निर्माण कराया गया, आज ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ,एवम इस उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस कार्यक्रम में माननीय नरेंद्र तोमर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जी ,माननीय संतोष गंगवार वित्त राज्य मंत्री जी एवम माननीय प्रणव पंड्या जी
(अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख),मा. संजय चतुर्वेदी जी,(संयोजक दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार) आशीष जी (प्रमुख दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार) ने प्रतिभाग किया.
दिव्य सेवा प्रेम मिशन द्वारा कराया गया देश प्रेम ,देश भक्ति का यह कार्य सच मे प्रसंशा के लायक है ,इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिव्य सेवा प्रेम मिशन की पुरी टीम का बहुत बहुत धन्यवाद..






October 22, 2016

गढवाल विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार....

गढवाल विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार देश के मानव संसाधन विकास मंत्री छात्र संघ समारोह में पहुँचें, मंत्री जी ने अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया :
#सुमाडी एन.आई.टी. का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दे दिये गये है, तीन साल के भीतर एन.आई.टी.को श्रीनगर से सुमाडी शिफ्ट कर दिया जायेगा..
मंत्री जी ने #हिमालय पुत्र स्वर्गीय हेम्वन्ती नन्दन बहुगुणा जी की विशाल मुर्ति का अनावरण किया.
#देश के सभी विश्वविद्यालय को केन्द्र सरकार द्वारा वाई-फाई करवाया गया, HNB को 21 करोड़ की लागत से वाई-फाई से जोडा गया, जिसका उद्घाटन कल माननीय प्रकाश जावडेकर जी ने किया , इसका सीधा लाभ लगभग 30000 लोगों को मिलेगा...
#चौरास पुल के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उचित धन राशि 27 करोड़ मुहैया करवा दी गई है, जल्द काम शुरू हो जायेगा, जिससे छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी .
#Choice_Base_Credit_System की समीक्षा होगी, जिससे लिए एक कमेटी का गठन किया जायेगा....
#कुलपति प्रो.कौल की मांग लाईब्रेरी Upgradation के लिए 10 करोड़ के बजट के लिए सकारात्मक आश्वाशन दिया...
अंततः इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस कार्यक्रम से जुड़े सभी महानुभावो का दिल की गहराईयों से बहुत बहुत धन्यवाद...



October 21, 2016

छात्र संघ समारोह में मानव संसाधन विकास मंत्री माननीय प्रकाश...

छात्र संघ समारोह में मानव संसाधन विकास मंत्री माननीय प्रकाश जावडेकर जी के साथ श्रीनगर में प्रतिभाग किया, छात्रों ने अपनी मांगे मंत्री जी के सामने रखी, जिन्हें जल्द ही पुरा किया जायेगा..
"छात्र हित ,देश हित
छात्र बढ़ेगा, देश बढ़ेगा"





October 19, 2016

अपने क्षेत्र की समस्याओं के लिए हर कदम..

अपने क्षेत्र की समस्याओं के लिए हर कदम,हर पल जनता के साथ ,जब तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नही हो जाती मेरी लडाई जारी रहेगी, पाबो में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया ,जल्द मांगो को पुरा नही किया गया तो, एक बडा आंदोलन किया जायेगा...
स्वास्थ्य,शिक्षा ,रोजगार मेरी प्राथमिकता है...
जय माँ बुँखाल कलिंका..



October 17, 2016

Etv पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ..

Etv पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, समस्त Etv परिवार का बहुत बहुत धन्यवाद जो उन्होने मुझे अपने कार्यक्रम तरकश में बुलाया, साथ ही समस्त प्रदेश की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद आप सब का प्यार सदैव बना रहे यही भगवान बद्री विशाल से कामना करता हु.