Showing posts with label dhan da. Show all posts
Showing posts with label dhan da. Show all posts

April 6, 2017

वंदे मातरम कहना होगा....

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत जी का ऐतिहासिक फैसला उत्तराखंड में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा । गुरूवार को उत्तराखंड के रूड़की में एक प्राइवेट कॉलेज में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने समय भी निधार्रित किया कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत कबकब गाए जानें चाहिए। उनके अनुसार राष्ट्रगान रोज सुबह 10 बजे गाना चाहिए और राष्ट्रगीत शाम 4 बजे गाया जाए।
रावत ने दावा किया कि जल्द ही उच्च शिक्षा में बदलाव आने वाला है। कड़े अनुशासन को बनाए रखने के लिए सरकार विवि व महाविद्यालयों में सभी के लिए ड्रेस कोड व 180 दिन की अनिवार्य उपस्थिति के लिए विधेयक लाने जा रही है। जिन बीएड कालेजों की उपस्थिति 180 दिन से कम होगी, उनकी मान्यता रद कर दी जाएगी।
Teem Dhan Da

December 12, 2016

आज पाबो मंडल मे बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन वितरण किये...

आज  पाबो मंडल मे बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन वितरण किये....
केन्द्र सरकार द्वारा जब बीपीएल परिवारों की सूची मांगी गई तो राज्य सरकार ने गलत सूची केन्द्र को भेजी, जिस सूची मे बीपीएल के आधे लोगों को भी इसका फायदा नही मिल रहा था ,लेकिन हमारा इरादा नेक था है और रहेगा, योजना का लाभ जब तक बीपीएल परिवारों को नही मिला जाता तो चुप कैसे बैठते मैने बडे भाई माननीय धर्मेन्द्र प्रधान जी से जब राज्य सरकार की इस हरकत का जिक्र किया तो, हमने तुरंत आवेदन की प्रकिया मे बदलाव किये और जो लोग वास्तव मे बीपीएल की सूची मे आते है अगर वे ग्राम प्रधान से प्रमाण पत्र पर लिखवा ले तो उन्हें बिना किसी परेशानी के कनेक्शन दे दिया जायेगा....
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना का छोटा सा विवरण: PMUY एक नयी योजना है जिसे नरेंद्र मोदी जी की भारत सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार 5 करोड़ BPL (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराएगी...
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना एक बहुत ही महत्वाकांक्षी सरकारी योजना है जिसे भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत चलाया जायेगा। इस योजना के लिए भारत सरकार ने 8000 करोड़ रुपये का बजट बनाया है।
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले अशुद्ध जीवाश्म ईंधन की जगह शुद्ध एलपीजी गैस के उपयोग को बढ़ावा देना है। योजना का एक मुख्य उद्देश्य #महिला_सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी सेहत की सुरक्षा करना भी है। इसके अलावा योजना के लागू होने से कई और भी फायदे हैं जैसे की
#जीवाश्म_ईंधन के उपयोग के कारण होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने में सहायता करना।
जीवाश्म ईंधन पर आधारित खाना पकाने के साथ #जुड़े_स्वास्थ्य के गंभीर खतरों को कम करना।
अशुद्ध ईंधन पर खाना पकाने की वजह से भारत में होने वाली मौतों की संख्या को कम करना.
#योजना_का_कार्यान्वयन:
योजना पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा लागू की जाएगी। यह इतिहास में पहली बार है कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय इस तरह की विशाल कल्याण योजना को लागू कर रहा है जिससे देश के सबसे गरीब करोड़ों परिवारों से संबंधित महिलाओं को लाभ होगा।
इस योजना को तीन साल में पूरा किया जाएगा, अर्थात्, वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19।
योजना के लिए पात्रता और चयन प्रक्रिया
#पात्र_बीपीएल परिवारों की पहचान राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के परामर्श से की जाएगी। योजना के अंतर्गत जिन BPL परिवारों के पास योजना के आरम्भ के समय तक एलपीजी कनेक्शन नहीं है वो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है.
उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक BPL परिवार की महिला सदस्य निर्धारित आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी LPG वितरण केंद्र में जमा करा सकते हैं। याद रहे कि जिन BPL परिवारों के पास योजना के आरम्भ के समय तक एलपीजी कनेक्शन नहीं है केवल वही योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने वाले दस्तावेजों कि सूची इस प्रकार है।
पंचायत अधिकारी या नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकृत BPL प्रमाणपत्र
BPL राशन कार्ड
एक फोटो ID जैसे की आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र
एक पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड की प्रति
ड्राइविंग लाइसेंस
लीज करार
मतदाता पहचान पत्र
टेलीफोन, बिजली या पानी का बिल
पासपोर्ट की प्रति
राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित स्व-घोषणा पत्र
राशन कार्ड
फ्लैट आवंटन / कब्ज़ा पत्र
आवास पंजीकरण दस्तावेज
LIC पालिसी
बैंक / क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट
जरूरी नहीं कि ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया जाए, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप एलपीजी वितरण केंद्र पर कि पता करें।...
ज्यादा जानकारी के लिए आप मुझे फोन भी कर सकते है....
9410799797




November 18, 2016

दिल्ली में महिला बाल विकास मंत्री माननीय ...

दिल्ली में महिला बाल विकास मंत्री माननीय
मेनका गांधी जी से महिला सशक्तिकरण के लिए उतराखंड आगनबाडी संगठन से संबंधित निम्न मांगो पर चर्चा की:
1. आंगनबाडी कार्यकत्रीयों का दैनिक मानदेय कम से कम 350 र किया जाये.
2. काम का प्रेशर कम किया जाये..
3. पदोन्नति का सीधा लाभ कार्यकत्रियों दिया जाये..
माननीय मंत्री जी आश्वाशन दिया मांगो को प्राथमिकता से लिया जायेगा, इस दौरान आंगनबाडी संगठन की प्रदेश अध्यक्षा रेखा नेगी उपस्थित रही...


November 9, 2016

श्रीनगर की स्थानीय समस्याओ साफ...

श्रीनगर की स्थानीय समस्याओ साफ पानी की सप्लाई, बेस अस्पताल में डाक्टरो की कमी ,नगर में डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बिमारियों का उपचार न होना एवं कांग्रेस के भ्रष्टाचार एवं विकास कार्यो में अनियमितताओं,विधायक निधि एवम् विवेकाधीन कोष में भारी भ्रष्टाचार के विरोध में रैली का आयोजन किया गया। विकास कार्यो में हुए भारी भ्रष्टाचार की जाँच के लिए तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया ।

November 8, 2016

बिनसर महादेव अपनी कृपा....

बिनसर महादेव का पौराणिक मंदिर पौड़ी गढवाल की चौथान पट्टी में पडता है जो दुसरी ओर से अल्मोडा से जुडा हुआ है, यह गढवाल-कुमाऊँ के लोगों का आस्था का केंद्र है, यहा हर साल कार्तिक के माह मे विशाल पुजा-अर्जना का आयोजन किया जाता है.
#जय_भगवान_बिनसर_महादेव
आज भगवान बिनसर के दर्शन करने एवम् भंण्डारे में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, बिनसर महादेव अपनी कृपा सदैव हमारे उत्तराखंड पर बनाये रखें..






\

November 5, 2016

आज भाजयुमो थलीसैंण द्वारा ब्लॉक मुख्यालय थलीसैंण

आज भाजयुमो थलीसैंण द्वारा ब्लॉक मुख्यालय थलीसैंण में कांग्रेस के भ्रष्टाचार एवं विकास कार्यो में अनियमितताओं,विधायक निधि एवम् विवेकाधीन कोष में भारी भ्रष्टाचार, राज्य वित्त एवम केन्द्रीय वित्त मे भारी घोटालाें के खिलाफ धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। विकास कार्यो में हुए भारी भ्रष्टाचार की जाँच के लिए एस.डी.एम. थलीसैंण को ज्ञापन दिया गया और उनकी ओर से 15 दिन के अंदर इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही एवं जाँच का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवा मोर्चा, भाजपा के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का तहेदिल से कोटि - कोटि धन्यवाद एवं आभार।



October 24, 2016

हरिद्वार में दिव्य सेवा प्रेम मिशन द्वारा उत्तराखंड...

हरिद्वार में दिव्य सेवा प्रेम मिशन द्वारा उत्तराखंड के सबसे बडे 100 फीट राष्ट्रीय तिरंगा झंडे का निर्माण कराया गया, आज ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ,एवम इस उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस कार्यक्रम में माननीय नरेंद्र तोमर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जी ,माननीय संतोष गंगवार वित्त राज्य मंत्री जी एवम माननीय प्रणव पंड्या जी
(अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख),मा. संजय चतुर्वेदी जी,(संयोजक दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार) आशीष जी (प्रमुख दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार) ने प्रतिभाग किया.
दिव्य सेवा प्रेम मिशन द्वारा कराया गया देश प्रेम ,देश भक्ति का यह कार्य सच मे प्रसंशा के लायक है ,इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिव्य सेवा प्रेम मिशन की पुरी टीम का बहुत बहुत धन्यवाद..






October 19, 2016

अपने क्षेत्र की समस्याओं के लिए हर कदम..

अपने क्षेत्र की समस्याओं के लिए हर कदम,हर पल जनता के साथ ,जब तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नही हो जाती मेरी लडाई जारी रहेगी, पाबो में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया ,जल्द मांगो को पुरा नही किया गया तो, एक बडा आंदोलन किया जायेगा...
स्वास्थ्य,शिक्षा ,रोजगार मेरी प्राथमिकता है...
जय माँ बुँखाल कलिंका..



October 17, 2016

Etv पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ..

Etv पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, समस्त Etv परिवार का बहुत बहुत धन्यवाद जो उन्होने मुझे अपने कार्यक्रम तरकश में बुलाया, साथ ही समस्त प्रदेश की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद आप सब का प्यार सदैव बना रहे यही भगवान बद्री विशाल से कामना करता हु.











पैठाणी मंडल के पल्लीसैंण पटटी कंडाँरस्यू में...

पैठाणी मंडल के पल्लीसैंण पटटी कंडाँरस्यू में अनुसूचित जाति सम्मान समारोह में सहभाग किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनु. मोर्चा मगन लाल शाह । विशिष्ट अतिथि ब्रिज मोहन कोतवाल, घन्ना भाई, राजेंद्र टम्टा आदि समारोह में उपस्थित रहे. सभी भाईयों बहनो का बहुत बहुत धन्यवाद जो उन्होने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई....
"हर वर्ग का सम्मान, सबको मिले सही पहचान"



October 3, 2016

केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर जी...

केंद्रीय रक्षा मंत्री #मनोहर_पर्रिकर जी ने आज सुबह करीब 11 बजे #थलीसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र पीठसैंण पहुंचकर , पेशावर कांड के नायक #वीर_चंद्र_सिंह #गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां केंद्रीय रक्षा मंत्री जी ने गढवाली जी के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम, कारगिल युद्ध के अलावा अन्य शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। पहली बार जनपद के इस दूरस्थ क्षेत्र व पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जन्म भूमि पर देश के रक्षा मंत्री का आगमन हुआ है। पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी को भारतीय इतिहास में पेशावर कांड के नायक के रूप में याद किया जाता है। 23 अप्रैल 1930 को हवलदार #मेजर_चंद्र_सिंह #गढवाली के नेतृत्व में ##रॉयल_गढ़वाल_राइफल्स के जवानों ने भारत की आजादी के लिए लड़नें वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलानें से इन्कार कर दिया था। बिना गोली चले, बिना बम फटे पेशावर में इतना बड़ा धमाका हो गया कि एकाएक अंग्रेज भी हक्के-बक्के रह गये, उन्हें अपनें पैरों तले जमीन खिसकती हुई सी महसूस होनें लगी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्वप्रथम जनता जनार्दन का दिल की गहराई से बहुत बहुत धन्यवाद ,उसके बाद मेरी श्रीनगर विधानसभा की समस्त टीम का भी बहुत बहुत धन्यवाद, जो उन्होने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर कदम पर मेरा साथ दिया..
आपका भाई
डा धन सिंह रावत





September 26, 2016

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में ...

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में
कोझिकोड(कालीकट) केरल में सम्मिलित हुआ,आज की रैली में ऐतिहासिक भीड़ देखवे को मिली , केरल हुआ भगवामय..


September 16, 2016

1 अक्टूबर को वीरों की वीर भुमि वीर चन्द्र सिंह गढवाली जी...

1 अक्टूबर को वीरों की वीर भुमि वीर चन्द्र सिंह गढवाली जी की जन्मस्थली पीठसैंण में माननीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर जी आने वाले है ,जिसकी तैयारी जोरों पर है, आजादी के बाद पहली बार माननीय परिकर जी पहले ऐसे रक्षा मंत्री होंगे जो वीर भुमि पीठसैंण में पहुँचेंगे...
कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया, पुरी विधानसभा में रक्षा मंत्री जी के आगमन पर खुशी की लहर है..
वीर चन्द्र सिंह गढवाली जी के गांव मासौ में न्याय पंचायत की बैठक ली, न्याय पंचायतों की बैठक का दौर इसी प्रकार चौथान पटटी् में आगे भी चल रहा है....




September 13, 2016

कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड की शुरुआत उतराखंड की....

कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड की शुरुआत उतराखंड की  सांस्कृतिक_राजधानी_श्रीनगर से हो चुकी है, सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता, जिसमें कांग्रेस के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवम प्रदेश सचिव स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ,जो सब लोग प्रदेश सरकार से परेशान थे , प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की घोषणाओं से परेशान थे ,कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान थे .
इस दौरान माननीय उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजु जी, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा जी, बडे भाई हरक सिंह रावत जी, सुबोध उनियाल जी, खजान दास जी ,महेन्द्र भट्ट जी, मातवर सिंह रावत जी, जोशी जी, विनोद कंडारी जी आदि लोग उपस्थित रहे....