Showing posts with label श्रीनगर विधानसभा. Show all posts
Showing posts with label श्रीनगर विधानसभा. Show all posts

March 18, 2021

चार वर्ष श्रीनगर विधानसभा में विकास और विश्वास के..

 राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव के भवन निर्माण हेतु रू0 5.00 करोड़ की स्वीकृति के साथ-साथ कार्य आरम्भ.



June 4, 2019

विकास खंड मुख्यालय खिर्सू में श्रीनगर ...

विकास खंड मुख्यालय खिर्सू में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की जिला योजनाओं की समीक्षा बैठक की,इस दौरान सभी विभागों लोकनिर्माण विभाग, सिंचाई विभाग लघु सिंचाई, पेय जल निगम, जल संस्थान,पेय जल निर्माण निगम,पर्यटन विभाग, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के अधिकारी मौजूद रहे।।

May 11, 2018

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में उज्जवला योजना ...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में उज्जवला योजना के अन्तर्गत लगभग 1000 से 1500 लाभार्थियों को गैंस आवंटित की गई। विकासखण्ड थसीसैंण में एक गांव तथा पाबौ ब्लाक में एक गांव को धुंआ रहित किया गया।

October 3, 2016

केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर जी...

केंद्रीय रक्षा मंत्री #मनोहर_पर्रिकर जी ने आज सुबह करीब 11 बजे #थलीसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र पीठसैंण पहुंचकर , पेशावर कांड के नायक #वीर_चंद्र_सिंह #गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां केंद्रीय रक्षा मंत्री जी ने गढवाली जी के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम, कारगिल युद्ध के अलावा अन्य शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। पहली बार जनपद के इस दूरस्थ क्षेत्र व पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जन्म भूमि पर देश के रक्षा मंत्री का आगमन हुआ है। पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी को भारतीय इतिहास में पेशावर कांड के नायक के रूप में याद किया जाता है। 23 अप्रैल 1930 को हवलदार #मेजर_चंद्र_सिंह #गढवाली के नेतृत्व में ##रॉयल_गढ़वाल_राइफल्स के जवानों ने भारत की आजादी के लिए लड़नें वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलानें से इन्कार कर दिया था। बिना गोली चले, बिना बम फटे पेशावर में इतना बड़ा धमाका हो गया कि एकाएक अंग्रेज भी हक्के-बक्के रह गये, उन्हें अपनें पैरों तले जमीन खिसकती हुई सी महसूस होनें लगी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्वप्रथम जनता जनार्दन का दिल की गहराई से बहुत बहुत धन्यवाद ,उसके बाद मेरी श्रीनगर विधानसभा की समस्त टीम का भी बहुत बहुत धन्यवाद, जो उन्होने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर कदम पर मेरा साथ दिया..
आपका भाई
डा धन सिंह रावत