विकास खंड खिर्सू के ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण किया।।#बेटी बचाओ,#बेटी पढ़ाओ#पेड़ लगाओ,जंगलों को आग से #बचाओ
विकास खंड मुख्यालय खिर्सू में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की जिला योजनाओं की समीक्षा बैठक की,इस दौरान सभी विभागों लोकनिर्माण विभाग, सिंचाई विभाग लघु सिंचाई, पेय जल निगम, जल संस्थान,पेय जल निर्माण निगम,पर्यटन विभाग, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के अधिकारी मौजूद रहे।।
राठ विकास समिति द्वारा पाबौ ब्लॉक के चपलोडी में आयोजित निःशुल्क मेडिकल कैम्प में प्रतिभाग किया।।कैम्प में निःशुल्क दवाईयाँ, दिव्यांगों को व्हील चेयर, जरूरतमंदो को कान की मशीन एवं चश्मे वितरित किये गए।।
पाबौ ब्लॉक मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यो के संदर्भ में बैठक की।।
सरणा में बीते दिनों एक छोटी बच्ची को बाघ का शिकार होना पड़ा, आज परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाव्यक्त की तथा मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।।
चोपड़ियों पाबौ में निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक का निरीक्षण किया ,इसके पश्चात खिर्सू को पर्यटन सर्किट से जोड़ने के संदर्भ में विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की।।