March 17, 2015

आज भरसार मै सैकड़ों की संख्या..

आज भरसार मै सैकड़ों की संख्या मे पहुँचकर क्षेत्र की जनता ने भरपूर सहयोग दिया, पुरा भरसार परिसर जनता के नारो से गुंज रहा था "हमारी मांगे पुरी करो-पुरी करो",अंततः वी.सी मैथ्यू प्रसाद जी को आना ही पडा और उन्होने हमेँ आश्वासन दिया है जो भी हमारी मांगेँ उनके अधिकार क्षेत्र मेँ आती हे वे उन्हेँ शीघ्र ही पूरा करेंगे और बाकी की मांगे वे प्रदेश सरकार के सामने रखेगे और पुरा करवायेगे....मैने भी वी. सी. साहब को सचेत कर दिया हैं,अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई पुरे प्रदेश मै आंदोलन होगा...........
हमारी मांगे इस प्रकार है:
1.स्थानीय लोगों को विश्वविधालय मै रोजगार के अवसर दिये जाये
2.वर्षो से संविदा पर काम कर रहै कर्मचारियो को नियमित किया जाये
3.सभी अधिकारी भरसार मै ही बैठे.
4.विश्वविधालय मै प्रवेश की काउंसलिंग भरसार मैं हो.
5.स्थानीय छात्रो को वानिकी एवम् औधोनिकी मै 20 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाये.


March 9, 2015

भोजन माता संगठन" उत्तराखंड के एक कार्यक्रम..

हरबर्टपुर विकासनगर देहरादून मेँ ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष मै "भोजन माता संगठन" उत्तराखंड के एक कार्यक्रम मेँ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ,इस अवसर पर साथ मेँ बहन श्रीमती उषा देवी प्रदेश अध्यक्षा भोजनमाता संगठन उत्तराखंड ,बहन श्रीमती सुशीला बलूनी जी पूर्व अध्यक्षा महिला आयोग एवम उत्तराखंड आंदोलनकारी परिषद.
इस कार्यक्रम मेँ प्रदेश भर से काफी भोजन माताओं ने भाग लिया ओर अपनी समस्याएँ से रुबरु करवाया ,विद्यालय मेँ बच्चो की संख्या 25से कम होने पर भोजन माताओ की संख्या मेँ कमी करना और भोजन माताओ को मात्र 1500 वेतन दिया जाना जो कि काफी कम है ,क्योकि कुछ लोग इसी मासिक आय पर निर्भर है ओर अपना गुजर-बसर कर रहे है,सरकार द्वारा सुविधा देने के बजाए उनको बेरोजगारी दी जा रही है. प्रदेश सरकार का यह बहुत ही निंदनीय कदम है,हर वर्ग को प्रताड़ित करना प्रदेश सरकार की आदत सी बन गई है. मेने प्रदेश सरकार से निवेदन किया है कि निम्न बातो पर ध्यान दिया जाएः
1.भोजन माताओं को ना हटाया जाए .
2.भोजन माताओं का वेतन दोगुना किया जाए
3.साथ ही उन्हे बीमा की सुविधा मुहैया कराई जाए



February 26, 2015

श्रीनगर डांग गावं में सदस्यता अभियान के दौरान...

श्रीनगर के डांग गावं में सदस्यता अभियान मै हिस्सा लिया ,लोगो के जोश मै कोई कमी नही,इससे पूर्व मैने पाबो, थैलीसैंण ब्लाको का भ्रमण किया जहाँ सदस्य बनने के लिए लोगो में बड़ा उत्साह था, यही जोश यहाँ भी देखने को मिला, इस दौरान डाँग के ग्राम प्रधान राकेश डोभाल, सुरेन्द्र सिंह रावत ,कुंदन सिंह रावत, देवेन्द्र भट्ट आदि लोग उपस्थित थे, उसके पश्चात अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो के बीच सदस्यता अभियान कर सदस्य बनाये उस दौरान साथ में इंतखाब हुसैन , जहूर अहमद,साहिद ,शबनम,फुरकान अहमद आदि लोग मौजुद थे,सभी लोगो ने विश्वास दिलाया है की सदैव भाजपा से जुड़े रहेगे और अधिक से अधिक संख्या मै लोगो को भाजपा से जोडेंगे..

February 21, 2015

महा सदस्यता अभियान के दौरान ..

महा सदस्यता अभियान के दौरान अधिकतर ग्राम सभाओं मेँ भ्रमण किया ,खंड, चुठानी, पल्ली,दरमोली,पैठाणी चाकीसैंण आदि..... इस अभियान ने पूरे देश मेँ ही नही बल्कि पुरी श्रीनगर विधानसभा मेँ गति पकड ली है, और हजारो की संख्या मेँ लोग हमसे जुड़ रहे है , सभी भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते है.

February 18, 2015

महासदस्यता अभियान का दौरान...

महासदस्यता अभियान का दौरान थैलीसैंण ब्लॉक मा भ्रमण(माली स्योली, तल्ली स्योली,खंड,भैसोडा) दगडा मा समस्त जनता जनार्दन और पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मातवर सिंह रावत जी, पैठानी मंडल अध्यक्ष श्री मनबर सिंह रावत जी एवम पूर्व ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह रावत जी ,सदस्यता अभियान मेँ सदस्यो की संख्या पांच करोड़ का पार पहुची गे.. और एका साथ भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनना का ओर अग्रसर ...