October 17, 2023

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में अभी से जुटें अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत

 शिक्षा सत्र को नियमित करने के लिये विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दे दिये गये हैं। सरकार का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को समय पर आयोजित करा कर परीक्षाफल समय पर घोषित करना है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को 30 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा 30 मई तक अंक सुधार परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य दिया गया है ताकि उच्च शिक्षा का सत्र भी समय पर शुरू किया जा सके।

 


सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। डॉ. रावत ने बताया प्रदेश में शिक्षण सत्र समय पर शुरू कराने के दृष्टिगत विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। जिसमें तय किया गया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च में करा कर 30 अप्रैल तक 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा, जबकि बोर्ड परीक्षाओं के तहत अंकसुधार परीक्षा का परिणाम भी एक माह के भीतर घोषित कर दिये जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दे दिये गये हैं। विद्य़ालयी शिक्षा का सत्र नियमित होने से जहां एक ओर छात्र-छात्राएं नई कक्षा में समय पर प्रवेश ले सकेंगे वहीं दूसरी ओर उच्च शिक्षा के सत्र को सभी समय पर शुरू करने में मदद मिलेगी। इसका लाभ प्रदेश की पूरी शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को आवंटित जनपदों का भ्रमण कर विद्यालयों का बरीकी से स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की भी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने कहा कि भ्रमण के दौरान अधिकारी पीएम-श्री स्कूल, अटल उत्कृष्ट विद्यालय व कलस्टर विद्यालयों सहित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का भी स्थलीय निरीक्षण कर वहां के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से भी संवाद स्थापित करेंगे। भ्रमण के पश्चात विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिये प्रभावी निर्णय लिये जायेंगे।

April 6, 2021

भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर करोड़ों कार्यकर्ताओं...

भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर करोड़ों कार्यकर्ताओं और समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी और श्री श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के आदर्शों का पालन करते हुए संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। ऐसे महान संस्थापकों की निःस्वार्थ सेवा, प्रेरणादायी नेतृत्व और कठिन परिश्रम से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

March 18, 2021

चार वर्ष श्रीनगर विधानसभा में विकास और विश्वास के..

 राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव के भवन निर्माण हेतु रू0 5.00 करोड़ की स्वीकृति के साथ-साथ कार्य आरम्भ.



March 4, 2021

चार वर्ष श्रीनगर विधानसभा में विकास और विश्वास के....

खिर्सू मण्डल 
1. लोक निर्माण विभाग:- 
2. डुंगरीपथ-छांतीखाल-खेड़ाखाल मोटर मार्ग के कि0मी0 5 से कुमलेश्वर महादेव जखोटखाल मोटर मार्ग के कि0मी0 5 से खाकरियू तक मोटर मार्ग का निर्माण 
 3. डुंगरीपथ-छांतीखाल मोटर मार्ग से कफोली गांव के लिए मोटर मार्ग का निर्माण 
 4. बनड़-कठोली-खांकरियूं गदेरे में पुलिया का निर्माण 
 5. खण्डाह-ढामकेश्वर-भेलगढ़-जाख-कठुली मोटर मार्ग के कि0मी0 1.15 से 6.50 तक डामरीकरण का कार्य की स्वीकृति 
 6. डागू से रामलीला मेंदान कठुली तक मोटर मार्ग की स्वीकृति 
 7. गजेली सौड़ से खेड़खाल मोटर मार्ग का मगलाकोटी तक विस्तार कार्य की स्वीकृति
 8. फरासू-मदोली-चकवाली-चैखाल-स्वीत गांव तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य 
 9. पोखरी से सुराड़ी तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर 
 10. खिर्सू खेड़ाखाल मोटर मार्ग से चोरकण्डी गाव हेतु मोटर मार्ग प्रथम चरण की स्वीकृति
 11. खण्डाह कोटी जामड़ाखाल तक मोटर मार्ग की नवनिर्माण कार्य की प्रथम चरण की स्वीकृति.

March 3, 2021

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले ऋण वितरण कार्यक्रम..

 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले ऋण वितरण कार्यक्रम से पहले गैरसैण मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।।

1000 महिला समूहों को माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी द्वारा 5-5 लाख रुपये के ऋण शुन्य प्रतिशत पर वितरित किये जायेंगे।।



March 1, 2021

पौड़ी जिला पंचायत कर्मचारी आवासीय भवन का लोकार्पण किया....

 पौड़ी प्रेक्षागृह में पी.एफ.एम.एस./पी.ई.एस.विषयक पर विकास खंड खिर्सू, पाबौ, थैलीसैंण से निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया एवं पौड़ी जिला पंचायत कर्मचारी आवासीय भवन का लोकार्पण किया।।




February 27, 2021

शुरू हुई मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना...

 उत्तराखण्ड में घास लेने जंगल जाने वाली महिलाओं की परेशानी दूर करने के लिए शुरू हुई # मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना# यह योजना पहाड़ की महिलाओं के जीवन को बदलने में कारगर साबित होगी।

पर्वतीय जिलों की महिलाओं के कंधों से घास का बोझ कम करने के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना को मंजूरी दे दी है. राज्य की 70 फीसदी से अधिक की आबादी कृषि एवं पशुपालन व्यवसाय से जुड़ी हुई है. इसलिए पर्वतीय क्षेत्रों में हरे चारे की भारी कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना को शुरू किया गया है. 

मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के उद्देश-

  • चारा काटने के लिए जंगल में जाने से महिलाओं को होने वाली कठिन परिस्थितियां का निवारण करना।
  •  चारा काटने में लगी हुई ग्रामीण पर्वतीय महिलाओं के कार्यबोझ, दुर्घटना सम्बन्धी
  • परेशानियों एवं अनुत्पादक अम से बचाव । > फसल के अवशेषों और फॉरेंज (Forage) को वैज्ञानिक संरक्षण द्वारा राज्य में चारें की कमी को दूर करना
  •  फसल के अवशेषों को जलाने के कारण होने वाले पर्यावरणीय दुष्परिणामों को कम करना।
  •  पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार और दूध की पैदावार में वृद्धि करके कृषकों की आय में बढोत्तरी करना।
  • प्रस्तावित योजना में राज्य के कृशक लाभार्थियों / पधुपालकों को सायलेज/
  • टी0एम0 आर0/चारा ब्लॉक रियायती दर पर उपलब्ध कराया जायेगा।
  • इस योजना के तहत लगभग 2000 से अधिक कृषक परिवारों को उनकी 2000 एकड़ से अधिक भूमि पर मक्का की सामूहिक सहकारी खेती से जोडा जायेगा।
  •  वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान सायलेज एवं टी०एम०आर० हेतु प्रत्येक में 10.000 मैन्टन उत्पादन और आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है।
  • इस योजना के तहत एक ओर जहां मक्का उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाये जाने की व्यवस्था की गई है, उसके साथ ही राज्यान्तर्गत ही सम्पूर्ण मूल्य श्रृंखला (Complete Value Chain ) स्थापित कर पशुपालकों को गुणवत्तायुक्त सायलेज/टी०एम0आर उपलब्ध होगा एवं पर्वतीय महिलाओं के कन्धों से घास के गट्ठर का बोझ भी उतारा जा सकेगा।

February 26, 2021

राठ का अभिमान है टिंचरी माई

दिनांक 24.02.2021 को मज्यूर गांव में टिंचरी माई (दीपा नौटियाल) स्मारक एवं मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया। शराबबंदी के लिए टिंचरी माई का योगदान अहम है। वह पहाड़ का अभिमान हैं। माई ने कोटद्वार के सिगड्डी क्षेत्र की पेयजल समस्या के लिए दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले टिंचरी मार्ग की स्मारक बनने के बाद प्रतिवर्ष जून माह में यहां भव्य आयोजन भी किया जाएगा।

 महिला शक्ति की जीती जागती मिसाल थी, टिंचरी माई उर्फ दीपा देवी। आजादी के बाद जब महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी समाज में हर तरफ अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियां, अशिक्षा और नशे का बोल बाला बढ़ रहा था, तब टिंचरी माई समाज में उम्मीद की किरण बन कर अभरी

टिंचरी माई का जन्म 1917 में ग्राम मंज्युर, तहसील थलीसैण में तथा विवाह ग्राम गवाड़ी, ब्लॉक पोखड़ा, जिला पौड़ी गढ़वाल के हवलदार गणेशराम नवानी से हुआ था जो द्वितीया विश्व युद्ध में शहीद हो गए थे. परिवार में विरक्त होने पर ये जोगन बन गयी मगर सामाजिक कार्योँ में अपने योगदान के लिए सारे गढ़वाल में प्रसिद्ध हुईं। इनका वास्तविक नाम दीपा देवी था. गाँव में यह ठगुली देवी के नाम से पुकारी जाती थी. इच्छागिरी माई के रूप में भी इन्होने प्रसिद्धि पायी।  इन्होने सामाजिक कुरीतियों तथा धार्मिक अंधविश्वासों का डटकर सामना किया।  गढ़वाल में ५०-६० के दसक में आयुर्वेद दवाई के नाम पर बिकने वाली शराब (टिंचरी) की दुकानों को बंद कराने तथा बच्चों की शिक्षा विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा के लिए स्कूलों  का निर्माण कराने में इनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा। टिंचरी माई का निधन 75 साल की उम्र में  हो गया. इस महान महिला के लिए हमारा कोटि कोटि नमन…







December 11, 2020

"वन नेशन वन,राशन कार्ड" योजना ....

 आज भटोली में "वन नेशन वन,राशन कार्ड" योजना के अंतर्गत पी०वी०सी० राशन कार्डों का वितरण किया साथ ही देवलगढ़ में यात्री शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।।





August 1, 2019

सचिवालय में स्थित कक्ष संख्या 407 में माननीय मुख्यमंत्री..

सचिवालय में स्थित कक्ष संख्या 407 में माननीय मुख्यमंत्री श्री @tsrawatbjp जी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय मार्गदर्शक समिति की बैठक में प्रतिभाग किया।।

July 31, 2019

नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र तोमर जी..

नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र तोमर जी से प्रदेश की सहकारिता एवं कृषि विभाग से संबंधित बिंदुओ पर सार्थक चर्चा हुई।। इस दौरान कृषि मंत्री उत्तराखंड सरकार माननीय श्री सुबोध उनियाल जी एवं सहकारिता सचिव मीनाक्षी सुंदरम जी मौजूद रहे।।


नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री Ombirlakota जी...

नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री @ombirlakotaजी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।।


नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ...

नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री माननीय श्री ianuragthakur जी से शिष्टाचार भेंट की।।


July 30, 2019

थैलीसैंण कैन्यूर को नगर पंचायत बनने की घोषणा...

श्रीनगर विधानसभा के #विकास की ओर #बढ़ते कदम:
शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये,माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा थैलीसैंण कैन्यूर को नगर पंचायत बनने की घोषणा की गई थी,जिसके संदर्भ में शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।।



July 28, 2019

उत्तराखंड के पारंपरिक मांगल गीतों के साथ मसूरी में #HimalayanConclave का शुभारंभ..

उत्तराखंड के पारंपरिक मांगल गीतों के साथ मसूरी में #HimalayanConclave का शुभारंभ हुआ। प्रारंभिक सत्र में नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार द्वारा हिमालय क्षेत्र में जल संरक्षण,सतत विकास और पर्यटन के माध्यम से हिमालयी आजीविका में सुधार के पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
#परिचर्चा में माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने हिमालयी राज्यों के लिये अलग से मंत्रालय बनाने की मांग की।
#अरुणाचल के डिप्टी सीएम श्री चौउना मीन ने हिमालयी राज्यों को वन संपदा के बदले रियायत दिए जाने पर जोर दिया।
#हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने हिमालयी राज्यों की चुनौतियों से निपटने के लिये जॉइंट फ्रेमवर्क बनाने की वकालत की।
#मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह जी के प्रतिनिधि ने फारेस्ट कवर के बदले हिमालयी राज्यों को 15%वेटेज दिए जाने की मांग की।
#मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने हिमालयी क्षेत्र में घटते पारिस्थितिकी संतुलन और आजीविका की चुनौतियों पर ध्यान रेखांकित किया।।


July 27, 2019

हिमालयी राज्यों के सम्मेलन में भाग लेने आये नीति आयोग के..

हिमालयी राज्यों के सम्मेलन में भाग लेने आये नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार जी,नागालैंड के मुख्यमंत्री निफिउ रिओ जी,अरुणांचल के उप-मुख्यमंत्री Chowna mein जी,वित्त आयोग के अध्यक्ष एन०के०सिंह,मिजोरम के राज्य मंत्री T.J.Lainuntluangaका देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक अभिनंदन।।