August 9, 2016

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम माननीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावडेकर जी का दिल की गहराईयों से बहुत बहुत धन्यवाद, जो उन्होने मेरे एक बार के आग्रह को सहज स्वीकार किया और हेमवंती नन्दन बहुगुणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के चारों कैपंसो(श्रीनगर,पौडी,टिहरी,चौरास) को वाई-फाई से जोड़ने का निर्णय लिया,जिसके लिए 21 करोड़ की राशि अनुमोदित की गई है, इससे लगभग 35000 हजार छात्र-छात्रायें ,कालेज के कर्मचारी ,प्रोफेसर लाभान्वित होंगे..
शिक्षा मंत्री जी से मैने अपनी मुलाकात में चार मांगे रखी थी, जिसमे से एक को तो पुरा कर लिया गया है, बाकी शेष मांगो पर काम चल रहा है, मंत्री जी ने आश्वासन दिया है शेष मांगे प्राथमिकता के साथ जल्द पुरी की जायेगी...

August 5, 2016

नमामि गंगे में स्नानघाटों को शामिल करने की मांग..

नमामि गंगे में स्नानघाटों को शामिल करने की मांग को लेकर भाजपा ने दिया धरना....
श्रीनगर गढ़वाल में नमामि गंगे कार्यक्रम में शामिल करने से छूटे कमलेश्वर और शारदानाथ स्नानघाट के मामले पर भाजपा और गंगा आरती समिति ने शारदानाथ स्नानघाट पर एक दिवसीय उपवास व धरना दिया.
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. धनसिंह रावत की अगुवाई में दिये गए धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही. भाजपा ने कार्यक्रम के लिए कुछ दिनों पहले तैयारियां शुरू कर दी थीं.
इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. धनसिंह रावत ने प्रदेश सरकार और नगरपालिका प्रशासन पर आरोप लगाया कि जानबूझकर उन दोनों ने राजनीतिक कारणों से नगर के प्रमुख घाटों को नमामि गंगे में शामिल नहीं किया.
धरने में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि एक माह के अंदर नमामि गंगे से छूटे नगर के दो प्रमुख स्नानघाटों को योजना में शामिल करवा लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त घाटों को भव्य स्वरूप भी दिया जायेगा.
टीम धन दा

बेस हॉस्पिटल श्रीकोट के दैनिक वेतन ...

बेस हॉस्पिटल श्रीकोट के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को डॉ धन सिंह रावत ने समर्थन दिया। जहाँ पर सभी कर्मचारियों ने अपनी बात उनके सामने रखी, किस प्रकार से उनको 8 महीने से तनख्वाह नहीं मिली है, उनका जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है । कर्ज में डूब गए हैं । डॉ धन सिंह रावत जी ने, प्रमुख् सचिव से बात की, और उनकी समस्या का समाधान निकाल ने को कहा....
टीम धन दा

August 3, 2016

आज दिल्ली में माननीय रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर जी...

आज दिल्ली में माननीय रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर जी से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया, मैने माननीय मंत्री जी को वीर चन्द्र सिंह गढवाली जी की जयंती पर पीठसैंण और सैनिक सम्मेलनो में उत्तराखंड में सात स्थानों पर आने का निमंत्रण दिया, जो उन्होनें सहज स्वीकार किया...!!!
साथ ही उनसे निवेदन किया कि जल्द से जल्द प्रदेश में गढ़वाल कुमाऊँ में सेना की भर्ती करवाकर युवाओं को सेना में देश की सेवा करने का अवसर दें,इसके अलावा 
श्रीनगर या कीर्ति नगर में शीघ्र एक सैनिक केंटीन खोलने का आग्रह किया ,माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया है जल्द ही सभी मांगे पुरी की जायेंगी....
इस दौरान माननीय प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् जी एवम मसुरी विधायक माननीय गणेश जोशी जी उपस्थित थे..

July 30, 2016

भगवती तल्ला में श्रीमद भागवत कथा में....

भगवती तल्ला में श्रीमद भागवत कथा में जाने का सौभाग्य मिला....
जय श्री हरी कृष्णा
राधे राधे...!!!

July 28, 2016

ओएनजीसी के माध्यम से...........

ओएनजीसी के माध्यम से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत राजकीय इंटर कॉलेज डडोली थैलीसैंण में फर्नीचर वितरण किया...

July 27, 2016

सैनिक सम्मान समारोह को सफल बनाने के

सैनिक सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए में समस्त जनता जनार्दन का तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहुंगा,जिन्होने भारी बारिश होने के बावजूद भी हजारों की संख्या में भाग लिया,लगभग 70 सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया.
सैनिकों का सम्मान ही, देश का सच्चा सम्मान होता है.
इस कार्यक्रम में माननीय मनोहर कांत ध्यानी जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत जी ,महेन्द्र भट्ट जी एवम पैठाणी मंडल ,पाबो मंडल, खिर्सु मंडल, श्रीनगर मंडल और थैलीसैंण मंडल के सभी साथियों ने भाग लिया.